हल्द्वानी। भाकपा-माले की स्थापना की 54वीं वर्षगांठ के अवसर पर हल्द्वानी ब्रांच की बैठक में संगठन की मजबूती व जनता की व्यापक फांसीवाद विरोधी एकता का निर्माण करने की शपथ ली गई। इस मौके पर भाकपा-माले के जिला सचिव कैलाश पांडेय ने कहा कि 23 अप्रैल 1930 को कामरेड चंद्र सिंह गढ़वाली के नेतृत्व में ब्रिटिश फौज की गढ़वाली टुकड़ी ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ रहे निहत्थे मुस्लिम पठानों पर गोली चलाने के आदेश पर अमल करने से इंकार कर दिया था। इस दिन को पेशावर विद्रोह दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस मौके पर पेशावर विद्रोह के नायक कामरेड चंद्र सिंह गढ़वाली, भाकपा माले के संस्थापक महासचिव कामरेड चारु मजूमदार और पार्टी के सभी संस्थापक नेताओं आदि को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में जोगेंदर लाल, दीपक कांडपाल, धन सिंह गडिया, मनोज आर्य, देवेन्द्र, मुकेश जोशी आदि ने भी विचार रखे।
Related Posts
सीएम पुष्कर सिंह धामी सीमांत गांव मंच में हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 13 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित ’हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत चंपावत…
अमित शाह ने बांधे धामी की तारीफों के पुल, चार साल के कार्यकाल को बताया बेमिसाल..
अमित शाह ने बांधे धामी की तारीफों के पुल, चार साल के कार्यकाल को बताया बेमिसाल.. उत्तराखंड: केंद्रीय…
प्रदेश की खुशहाली की कामना की
ऋषिकेश । नव वर्ष के प्रथम सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा एवं प्रदेश की खुशहाली…
