हरिद्वार। अखिल भारतीय सनातन सेना परिषद के प्रदेश संगठन सचिव आलोक गिरी महाराज एवं रूड़की ब्लड सेन्टर के संयुक्त तत्वावधान में जगजीतपुर फुटबॉल ग्राउंड राज विहार कॉलोनी में स्थित श्रीबालाजी धाम, सिद्धबलि हनुमान, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 45 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इस मौके पर स्वामी आलोक गिरी महाराज ने सभी रक्तदानियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्तदान महादान होता है। इससे बड़ा पुण्य का कार्य कोई नही हो सकता है। किसी की जान बचाने के लिए किए गए रक्तदान से बड़ा कार्य कोई हो ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में किसी तरह का विकार नही आता है। बल्कि शरीर में नए रक्त का संचार होता है। इससे स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। उन्होंने कहा एक दूसरे का सहयोग करने से जीवन चलता है। ऐसा करने से मानसिक शान्ति प्राप्त होती है। रक्तदान शिविर में पुजारी मनकामेश्वर गिरी, सन्नी, पार्षद नागेंद्र राणा, नितिश चैधरी, सुमित भाटिया, मनीषा शर्मा, कालिका प्रसाद कोठारी, अरूण पाल, रुड़की ब्लड सेंटर से अखिल सैनी, अमित कुमार, प्रिन्स सैनी, दीक्षित सैनी, आकाश शर्मा, वैभव शर्मा, सचिन वर्मा, प्रिंस वर्मा सहित अन्य लोगों ने रक्तदान के साथ शिविर में सहयोग प्रदान किया रहे।
Related Posts
उत्तराखंड को मिली जियो थर्मल नीति, वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में नई पहल..
उत्तराखंड को मिली जियो थर्मल नीति, वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में नई पहल.. उत्तराखंड: सरकार की मंत्रिमंडल बैठक आज…
सीएम ने देवप्रयाग स्थित केंद्रीय संस्कृत विवि के रघुनाथ कीर्ति परिसर में वेद शास्त्र अनुसंधान का शुभारम्भ किया
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय से वर्चुअल माध्यम से देवप्रयाग स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के रघुनाथ…
राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लेकर देश में नजीर प्रस्तुत कीः महेंद्र भट्ट
हल्द्वानी/देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने भाजपा कुमांऊ सम्भाग कार्यालय में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए…
