ऋषिकेश । तीर्थनगरी स्थित मुनिकी रेती के नीमबीच घाट पर अपने दोस्त के साथ गंगा में नहा रहा दिल्ली निवासी एक युवक डूब गया। उसके दोस्त को बचा लिया गया। गंगा में लापता युवक दिल्ली में ट्रैवल एजेंट का काम करता है। दो दिन पूर्व वह अपने अन्य साथियों के साथ अलोहा होटल में आकर ठहरा था। जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक को गंगा में तलाश रही है। पुलिस के मुताबिक अमरजीत (27 वर्ष) पुत्र जसवीर सिंह निवासी प्लाट नंबर 37, सरिता विहार, पाकेट-के जसोला नई दिल्ली शुक्रवार की सुबह 10.30 बजे पांडव पत्थर नीम बीच के पास गंगा नदी में अपने अन्य साथी मनोज कुमार पुत्र सोनपाल निवासी जसराना हाथरस उत्तर प्रदेश के साथ नहाते समय गंगा की तेज धार में आकर डूब गया।मनोज कुमार को मौके पर रेस्क्यू कर लिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि अमरजीत दिल्ली में ट्रैवल एजेंट का काम करता है। वह अपने अन्य दोस्तों के साथ बीते बुधवार को अलोहा होटल में आकर ठहरा था।
Related Posts
मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने 19 शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित
देहरादून । अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की ओर से शिक्षा दिवस पर मॉडर्न हाई स्कूल की 19 शिक्षिकाओं को…
उत्तराखंड सरकार का निर्णय, सीमांत क्षेत्रों के विदेशी नागरिकों को UCC विवाह पंजीकरण में वैकल्पिक दस्तावेज़ों की अनुमति..
उत्तराखंड सरकार का निर्णय, सीमांत क्षेत्रों के विदेशी नागरिकों को UCC विवाह पंजीकरण में वैकल्पिक दस्तावेज़ों की अनुमति.. उत्तराखंड:…
उत्तराखंड में सड़क पर नमाज़ पढ़ने वालों पर होगी कार्रवाई, CM धामी ने दिए संकेत..
उत्तराखंड में सड़क पर नमाज़ पढ़ने वालों पर होगी कार्रवाई, CM धामी ने दिए संकेत.. उत्तराखंड: सीएम धामी ने…
