रूड़की । रुड़की-प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के रुड़की सेवा केंद्र पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। केंद्र शिक्षिका बीके रजनी ने कहा कि सबसे बड़ा शिक्षक परमपिता परमात्मा है, जो सर्व गुणों का सागर है। उन्होंने ईश्वरीय वाणी मुरली को परमात्मा की अनुपम कृति बताया जिसको पढ़कर हम सब ज्ञानवान व गुणवान बनते है। कार्यक्रम के अतिथि शिक्षक व कवि किसलय सैनी ने कहा कि उनके जीवन मे जिन्होंने प्रेरक की भूमिका निभाई है उनमें प्रोफेसर अनिता,समाजसेवी व साहित्यकार श्रीगोपाल नारसन व पवन कुमार शामिल है। जिनकी धार्मिक सोच व आध्यात्मिक गुणों का असर उनके जीवन पर पड़ा और आज वे संस्था से जुड़ पाए।उन्होंने काव्यात्मक शैली शिक्षक वर्ग का सम्मान किया और माना कि परमात्मा ही हम सबका गुरु,शिक्षक व पिता है।वही परमात्म ज्ञान से ही हम बेहतर इंसान बन सकते है। इस अवसर पर बीके बबिता, शिव कुमार, तेजपाल, भोपाल सिंह ,श्रीगोपाल नारसन, रेखा,प्रियंका आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत मे अतिथि किसलय सैनी को सौगात भेंट कर उनका सम्मान किया गया।
Related Posts
वरिष्ठ निजी सचिव भूपेंद्र बसेड़ा की सुपुत्री के निधन पर दुख व्यक्त किया
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ निजी सचिव भूपेंद्र बसेड़ा की सुपुत्री के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख…
युवक व महिला मंगल दलों को खेल व कीर्तन सामग्री वितरित की
ऋषिकेश । रायवाला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने अपनी विधायक निधि से 11.20…
एसजेवीएन ने 75 मेगावाट परासन सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए किया अनुबंध हस्ताक्षरित
देहरादून । एसजेवीएन ने उत्तर प्रदेश में परासन सोलर पार्क में अवस्थित 75 मेगावाट (एसी) सोलर पावर परियोजना के विकास…
