देहरादून। जन संघर्ष मोर्चा प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उत्तराखंड राज्य भंडारागार निगम के कार्मिकों को सातवें वेतनमान का लाभ प्रदान किए जाने के मामले में उद्यम, औद्योगिक विभाग द्वारा एक वर्ष से लगातार रोड़ा अटकाने के मामले में शिकायत की, जिस पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए सचिव को वार्ता हेतु तलब किया। नेगी ने कहा कि उद्यम विभाग की लापरवाही, निकम्मेपन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक वर्ष से लगातार पत्रावली पर आपत्तियों पर आपत्तियां लगाए जा रही हैं तथा हर बार नए-नए दस्तावेजों की मांग की जा रही थी। नेगी ने कहा कि ये वही औद्योगिक विभाग है, जो खनन कारोबारियों की फाइलें मानकों को ताक पर रखकर रात-रात में पास कर देता है, लेकिन आमजन कार्मिकों को न्याय दिलाने के मामले में इनको सांप सूख जाता है। प्रतिनिधिमंडल में शशांक अग्रवाल मौजूद थे।
Related Posts
दून में आयोजित हुआ एवरेस्ट बेटर किचन कलिनरी चैलेंज का चौथा सीजन
देहरादून । हॉस्पिटैलिटी कॉलेजों के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए एवरेस्ट बेटर किचन कलिनरी चौलेंज (एवरेस्ट बीकेसीसी) का आयोजन…
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीएम धामी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को फोन कर ली जोशीमठ की जानकारी
देहरादून । भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट से फोन पर…
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने माताश्री मंगला से मसूरी के विकास के लिए माँगा सहयोग
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को हंस फाउन्डेशन की संस्थापक माता मंगला से उनके निजी आवास में भेंट…
