देहरादून । कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल की एस्कॉर्ट में शामिल कार मंगलवार देर रात हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में ड्राइवर और कार सवार अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा पिथौरागढ़ जिले में हुआ। जब यह हादसा हुआ तब मंत्री बिशन सिंह चुफाल अपने एस्कॉर्ट के साथ डीडीहाट जा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार हादसे का कारण सड़क पर अधिक पाला होना बताया जा रहा है। इस वजह से मंत्री बिशन सिंह चुफाल की एस्कॉर्ट में शामिल कार पलट गई। बता दें कि कुछ दिन पहले कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत की कार भी हादसे का शिकार हो गई थी। इस हादसे में भी मंत्री धन सिंह रावत बाल-बाल बच गए थे।
Related Posts
चमोली टनल हादसे के पीड़ितों को बड़ी राहत, PMNRF से मिलेगी आर्थिक मदद..
चमोली टनल हादसे के पीड़ितों को बड़ी राहत, PMNRF से मिलेगी आर्थिक मदद.. उत्तराखंड: चमोली जिले में 13…
उत्तराखंड में यूजेवीएनएल का उत्पादन सुधरा..
उत्तराखंड में यूजेवीएनएल का उत्पादन सुधरा.. बिजली कटौती से मिली फिलहाल राहत.. उत्तराखंड: प्रदेश में यूजेवीएनएल…
अपर मुख्य सचिव वित्त ने सभी विभागों को पूँजीगत परिव्यय में वृद्धि के दिए निर्देश
देहरादून। अपर मुख्य सचिव आनंदवर्धन ने सभी विभागों को पूँजीगत परिव्यय में वृद्धि के निर्देश दिए हैं। एसीएस ने राज्य…
