देहरादून । कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल की एस्कॉर्ट में शामिल कार मंगलवार देर रात हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में ड्राइवर और कार सवार अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा पिथौरागढ़ जिले में हुआ। जब यह हादसा हुआ तब मंत्री बिशन सिंह चुफाल अपने एस्कॉर्ट के साथ डीडीहाट जा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार हादसे का कारण सड़क पर अधिक पाला होना बताया जा रहा है। इस वजह से मंत्री बिशन सिंह चुफाल की एस्कॉर्ट में शामिल कार पलट गई। बता दें कि कुछ दिन पहले कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत की कार भी हादसे का शिकार हो गई थी। इस हादसे में भी मंत्री धन सिंह रावत बाल-बाल बच गए थे।
Related Posts
कुंभ से पहले हरिद्वार में इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत, रेलवे स्टेशन अपग्रेड और 4 नए घाट बनेंगे..
कुंभ से पहले हरिद्वार में इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत, रेलवे स्टेशन अपग्रेड और 4 नए घाट बनेंगे.. उत्तराखंड: आगामी…
पंतनगर में 350 से अधिक स्टॉल के साथ किसान मेले का आगाज, सीएम धामी ने किया उद्घाटन..
पंतनगर में 350 से अधिक स्टॉल के साथ किसान मेले का आगाज, सीएम धामी ने किया उद्घाटन.. उत्तराखंड:…
बजट सत्र में सौरभ बहुगुणा की घोषणा, अल्मोड़ा में जल्द खुलेगा नया स्किल ट्रेनिंग सेंटर..
बजट सत्र में सौरभ बहुगुणा की घोषणा, अल्मोड़ा में जल्द खुलेगा नया स्किल ट्रेनिंग सेंटर.. उत्तराखंड: उत्तराखंड विधानसभा…
