देहरादून । तेजस्वनी चौरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दो जरूरतमंद युवतियों की शादी के लिए सामान दे कर मदद की गई। जानकारी देते हुए संस्था की अध्यक्ष प्रिया गुलाटी ने बताया कि गांधीग्राम एमडीडीए कॉलोनी निवासी दो युवतियों की शादी में कुछ सामान दे कर मदद की गई। संस्था को सहयोग करने वालों में समर्पण चौरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष अंजू बारी एवं सदस्य, सिंधु गुप्ता, साधना जयराज, अर्चना यादव कपूर, सुनीता जैन, अंशिका खुराना के साथ विशेष सहयोग वरिष्ठ समाजसेवी रविन्द्र सिंह आनन्द का रहा। प्रिया गुलाटी ने बताया कि संस्था की ओर से समय समय पर इस तरह की मदद समाज हित में की जाती रहती है। संस्था के सदस्यों का सहयोग हमेशा रहता है जैसा कोविड के दौरान भी लोगों की मदद की गई उसके बाद अभी भी सूखा राशन लोगों को दिया जा रहा है।
Related Posts
मुख्य सचिव ने केदारनाथ यात्रा तैयारियों व पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया
रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे…
जी.जी.आई.सी राजपुर रोड में छात्राओं के लिए बनाए गए आश्रय गृह का सीएम ने किया लोकार्पण
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जी.जी.आई.सी, राजपुर रोड देहरादून में आसरा ट्रस्ट द्वारा 200 वंचित बालिकाओं के लिए बनाए…
किच्छा के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटने से छह लोगों की मौत, 37 घाय
देहरादून । किच्छा के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटने से छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में 37…
