देहरादून । तेजस्वनी चौरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दो जरूरतमंद युवतियों की शादी के लिए सामान दे कर मदद की गई। जानकारी देते हुए संस्था की अध्यक्ष प्रिया गुलाटी ने बताया कि गांधीग्राम एमडीडीए कॉलोनी निवासी दो युवतियों की शादी में कुछ सामान दे कर मदद की गई। संस्था को सहयोग करने वालों में समर्पण चौरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष अंजू बारी एवं सदस्य, सिंधु गुप्ता, साधना जयराज, अर्चना यादव कपूर, सुनीता जैन, अंशिका खुराना के साथ विशेष सहयोग वरिष्ठ समाजसेवी रविन्द्र सिंह आनन्द का रहा। प्रिया गुलाटी ने बताया कि संस्था की ओर से समय समय पर इस तरह की मदद समाज हित में की जाती रहती है। संस्था के सदस्यों का सहयोग हमेशा रहता है जैसा कोविड के दौरान भी लोगों की मदद की गई उसके बाद अभी भी सूखा राशन लोगों को दिया जा रहा है।
Related Posts
सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, उच्चस्तरीय एसआईटी करेगी जांच..
सुखवंत सिंह आत्महत्या प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, उच्चस्तरीय एसआईटी करेगी जांच.. उत्तराखंड: उत्तराखंड के काशीपुर में सामने आए किसान…
मतदाता सूची अपडेट पर बड़ा अपडेट, एसआईआर शुरू होने पर होगी शेष मैपिंग..
मतदाता सूची अपडेट पर बड़ा अपडेट, एसआईआर शुरू होने पर होगी शेष मैपिंग.. उत्तराखंड: उत्तराखंड में लंबे…
मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं के लिए खुले आदिबद्री मंदिर के कपाट, पंचबद्री में प्रथम धाम..
मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं के लिए खुले आदिबद्री मंदिर के कपाट, पंचबद्री में प्रथम धाम.. उत्तराखंड: उत्तराखंड में…
