हरिद्वार। जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज को इस्माली तालिबानी की ओर से धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई है। पुलिस ने इस मामले में आश्रम के प्रबंधक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 2008 में भी स्वामी राजराजेश्वराश्रम को ऐसा ही पत्र मिला था। कनखल थाना प्रभारी मुकेश चौहान के मुताबिक कनखल स्थित श्री जगद्गुरु आश्रम में शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज के आश्रम के प्रबंधक नारायण शास्त्री ने पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने बताया है कि 13 जनवरी को जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज को पोस्ट के माध्यम से इस्लामी तालिबान का एक धमकी भरा पत्र मिला। जिसके बाद महाराज ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी। सूचना मिलने पर कनखल थाना प्रभारी मुकेश चौहान आश्रम में पहुंचे और महाराज से मुलाकात कर पत्र के बारे में जानकारी ली। वहीं महाराज को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है। इसके साथ ही एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने भी इस मामले में संज्ञान लेते हुए जांच करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Related Posts
पीएम मोदी 2 अप्रैल को रुद्रपुर में करेंगे रैली..
पीएम मोदी 2 अप्रैल को रुद्रपुर में करेंगे रैली.. उत्तराखंड: प्रदेश में लोकसभा चुनाव पहले चरण में होने…
नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों ने ली शपथ, विधानसभा अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं..
नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों ने ली शपथ, विधानसभा अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं.. उत्तराखंड: बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट में कांग्रेस…
बिष्ट गांव में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता शिविर
देहरादून । सिविल जज (सी0डि0)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा जनपद देहरादून के प्राथमिक विद्यालय, बिष्ट गांव देहरादून में…
