देहरादून । उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व हरिद्वार से सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के देहरादून स्थित आवास पर पहुंचकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने निशंक को राखी पहनाकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की वहीं निशंक ने भी रीति रिवाजों एवं परंपराओं का निर्वहन करते हुए ऋतु खंडूडी को शगुन दिया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री के बीच उत्तराखंड के विकास से संबंधित विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा वार्ता भी हुई। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर पौड़ी के पूर्व विधायक मुकेश कोली ने भी ऋतु खंडूड़ी से हर वर्ष की भांति रक्षा सूत्र बंधाया।
Related Posts
नैनीताल बैंक ने किया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
देहरादून । नैनीताल बैंक ने अपने 101 वें स्थापना दिवस के कार्यक्रमों का आगाज अपनी सहस्त्रधारा रोड , देहरादून स्ठित…
भूकंप की चेतावनी से पहले तैयार रहेगा उत्तराखंड, हर महीने होगी सायरन.. की टेस्टिंग
भूकंप की चेतावनी से पहले तैयार रहेगा उत्तराखंड, हर महीने होगी सायरन की टेस्टिंग.. उत्तराखंड: भूकंप के…
इस IAS अधिकारी को केंद्र में मिली इस मंत्रालय की जिम्मेदारी..
इस IAS अधिकारी को केंद्र में मिली इस मंत्रालय की जिम्मेदारी.. उत्तराखंड: कैडर 2009 बैच के आईएएस अधिकारी…
