देहरादून । स्पर्श गंगा टीम ने अक्षय पात्र अभियान के अंतर्गत देहरादून की डिफेंस कॉलोनी, नेहरू कॉलोनी एवं नवादा में घरों में काम करने वाली गरीब महिलाओं को निशुल्क राशन किट का वितरण किया। स्पर्श गंगा अभियान की देहरादून संयोजिका सुषमा कुकरेती ने इस अवसर पर बताया की अभियान जा रहा समय-समय पर स्वच्छता अभियान वृक्षारोपण एवं निर्बल वर्ग के उत्थान हेतु अभियान चलाए जाते हैं। उन्होंने हर्ष जताया कि संस्था अपने सामाजिक दायित्वों का बड़ी सक्रियता एवं जिम्मेदारी से निर्वाह कर रही है। राशन वितरण करने वाली स्पर्श गंगा टीम में अभियान की देहरादून संयोजिका सुषमा कुकरेती, अर्चना बागड़ी, गौरी रौतेला, रिचा नैथानी, अर्चना मनोड़ी, नंदिता छेत्री, किशन कुमार, राहुल सम्मिलित थे।
Related Posts
उत्तराखंड में अब ईज एप से मिलेंगे प्री-अप्रूव्ड डिजाइन मैप, 815 नक्शे किए गए अपलोड..
उत्तराखंड में अब ईज एप से मिलेंगे प्री-अप्रूव्ड डिजाइन मैप, 815 नक्शे किए गए अपलोड.. उत्तराखंड: प्रदेश सरकार…
उत्तरकाशी के हिना गांव में 40 साल बाद हुआ सड़क का शुभारंभ..
उत्तरकाशी के हिना गांव में 40 साल बाद हुआ सड़क का शुभारंभ.. उत्तराखंड: उत्तरकाशी जिले के हिना गांव का 40…
10वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए करियर फेयर का आयोजन
देहरादून। आर्यन स्कूल ने स्कूल परिसर में 10वीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए करियर फेयर का आयोजन…
