देहरादून। स्पर्श गंगा टीम ने अक्षय पात्र अभियान के अंतर्गत देहरादून की डिफेंस कॉलोनी, नेहरू कॉलोनी एवं नवादा में घरों में काम करने वाली गरीब महिलाओं को निशुल्क राशन किट का वितरण किया। स्पर्श गंगा अभियान की देहरादून संयोजिका सुषमा कुकरेती ने इस अवसर पर बताया की अभियान जा रहा समय-समय पर स्वच्छता अभियान वृक्षारोपण एवं निर्बल वर्ग के उत्थान हेतु अभियान चलाए जाते हैं। उन्होंने हर्ष जताया कि संस्था अपने सामाजिक दायित्वों का बड़ी सक्रियता एवं जिम्मेदारी से निर्वाह कर रही है। राशन वितरण करने वाली स्पर्श गंगा टीम में अभियान की देहरादून संयोजिका सुषमा कुकरेती, अर्चना बागड़ी, गौरी रौतेला, रिचा नैथानी, अर्चना मनोड़ी, नंदिता छेत्री, किशन कुमार, राहुल सम्मिलित थे।
Related Posts
बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गंगा घाटों पर दिखी गहरी आस्था
बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर हरिद्वार में आस्था का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला, जहां तड़के सुबह से ही गंगा…
केंद्रीय कृषि मंत्री नें श्री अन्न महोत्सव के आयोजन के लिए सीएम धामी और कृषि मंत्री जोशी को दी बधाई
देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के उपलक्ष में कृषि विभाग उत्तराखण्ड द्वारा देहरादून में आयोजित उत्तराखण्ड श्री अन्न महोत्सव 2023 के…
सोसाइटी ने 7 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया, स्पीकर अग्रवाल ने जोड़ों को दिया आशीर्वाद
रायवाला । समर्पण सेवा मिशन वेलफेयर सोसायटी एवं ग्राम पंचायत हरिपुर कला के तत्वावधान में कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह…
