देहरादून। स्पर्श गंगा टीम ने अक्षय पात्र अभियान के अंतर्गत देहरादून की डिफेंस कॉलोनी, नेहरू कॉलोनी एवं नवादा में घरों में काम करने वाली गरीब महिलाओं को निशुल्क राशन किट का वितरण किया। स्पर्श गंगा अभियान की देहरादून संयोजिका सुषमा कुकरेती ने इस अवसर पर बताया की अभियान जा रहा समय-समय पर स्वच्छता अभियान वृक्षारोपण एवं निर्बल वर्ग के उत्थान हेतु अभियान चलाए जाते हैं। उन्होंने हर्ष जताया कि संस्था अपने सामाजिक दायित्वों का बड़ी सक्रियता एवं जिम्मेदारी से निर्वाह कर रही है। राशन वितरण करने वाली स्पर्श गंगा टीम में अभियान की देहरादून संयोजिका सुषमा कुकरेती, अर्चना बागड़ी, गौरी रौतेला, रिचा नैथानी, अर्चना मनोड़ी, नंदिता छेत्री, किशन कुमार, राहुल सम्मिलित थे।
Related Posts

सचिवालय में सजी सृजनशीलता की झलक, मुख्य सचिव ने बाल और महिला गृहों की प्रतिभा को सराहा..
सचिवालय में सजी सृजनशीलता की झलक, मुख्य सचिव ने बाल और महिला गृहों की प्रतिभा को सराहा.. उत्तराखंड: उत्तराखंड…
उत्तराखंड एसएसएससी की तकनीकी पदों की परीक्षा स्थगित, 12 अक्टूबर को होना था एग्जाम..
उत्तराखंड एसएसएससी की तकनीकी पदों की परीक्षा स्थगित, 12 अक्टूबर को होना था एग्जाम.. उत्तराखंड: कथित पेपर लीक विवाद…

उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के 2100 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया..
उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के 2100 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया.. उत्तराखंड: उत्तराखंड के…