हल्द्वानी। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कर्मचारियों ने मंगलवार को हल्की बारिश में काठगोदाम डिपो परिसर में धरना दिया। बाद में रोडवेज प्रबंधन की ओर से वार्ता के लिए बुलाए जाने पर दोपहर बाद धरना समाप्त कराने की जानकारी दी गई। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार डीआर कटौती के मामले में पूर्ववत व्यवस्था बनाए रखने का निर्णय लिया गया है। पूर्व में तय कार्यक्रम के अनुसार मोर्चा से जुड़े कर्मचारियों ने काठगोदाम डिपो में धरना दिया। इस बीच रोडवेज कर्मियों ने डीआर में कटौती किए जाने पर रोष जताया। उनका कहना था कि डिपो प्रबंधन रोडवेज बसों को रूट पर अपडाउन कराकर एमवी एक्ट का उल्लंघन कर रहा है। इधर डिपो इंचार्ज डीएन जोशी ने बताया कि कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया गया है। एआरएम की अध्यक्षता में कर्मचारियों से बात की जाएगी। उन्होंने बताया कि डीआर के मामले में पहली की व्यवस्था ही लागू करने का निर्णय लिया गया है।
Related Posts
कुंभ तैयारियों की समीक्षा, अतिक्रमण हटाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश..
कुंभ तैयारियों की समीक्षा, अतिक्रमण हटाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश.. उत्तराखंड: हरिद्वार में वर्ष 2027…
जनसुनवाई कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, 71 शिकायतें हुईं दर्ज
देहरादून । जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 71 शिकायतें…
उत्तराखंड रोडवेज के बेडे़ में शामिल होने जा रही BS-6 मॉडल की 130 नई बसें..
उत्तराखंड रोडवेज के बेडे़ में शामिल होने जा रही BS-6 मॉडल की 130 नई बसें.. पहाड़ों पर सफर का मजा…
