हल्द्वानी। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कर्मचारियों ने मंगलवार को हल्की बारिश में काठगोदाम डिपो परिसर में धरना दिया। बाद में रोडवेज प्रबंधन की ओर से वार्ता के लिए बुलाए जाने पर दोपहर बाद धरना समाप्त कराने की जानकारी दी गई। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार डीआर कटौती के मामले में पूर्ववत व्यवस्था बनाए रखने का निर्णय लिया गया है। पूर्व में तय कार्यक्रम के अनुसार मोर्चा से जुड़े कर्मचारियों ने काठगोदाम डिपो में धरना दिया। इस बीच रोडवेज कर्मियों ने डीआर में कटौती किए जाने पर रोष जताया। उनका कहना था कि डिपो प्रबंधन रोडवेज बसों को रूट पर अपडाउन कराकर एमवी एक्ट का उल्लंघन कर रहा है। इधर डिपो इंचार्ज डीएन जोशी ने बताया कि कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया गया है। एआरएम की अध्यक्षता में कर्मचारियों से बात की जाएगी। उन्होंने बताया कि डीआर के मामले में पहली की व्यवस्था ही लागू करने का निर्णय लिया गया है।
Related Posts
यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि तय, अक्षय तृतीया पर होंगे दर्शन शुरू
यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि तय, अक्षय तृतीया पर होंगे दर्शन शुरू.. उत्तराखंड: उत्तराखंड…
चारधाम यात्रा को लेकर अलर्ट प्रशासन, पौड़ी को 1 जोन और 5 सेक्टर में बांटा..
चारधाम यात्रा को लेकर अलर्ट प्रशासन, पौड़ी को 1 जोन और 5 सेक्टर में बांटा.. उत्तराखंड: उत्तराखंड की…
Veerkrachtig Casino Inzet — in heel Nederland Bet Now Casino Bruno
Transparantie atoomnummer 49 bonus conditie volgt allesbelangrijk , en Zotabet vertelt acteur moeten samenkomen in adenine 40 keer spelen vraag…
