़ऋषिकेश । सेवानिवृत्त राजकीय पेन्शनर्स संगठन शाखा मुनिकीरेती-ढालवाला तहसील नरेन्द्रनगर ने सामुदायिक भवन राजीवग्राम 14 बीघा में हरेला पर्व मनाते हुए पौधारोपण किया गया। सामुदायिक भवन चारों ओर खाली पडी भूमि पर संगठन के सम्मानित सदस्यों के द्वारा पौधे लगाए गए। इसके साथ ही पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया गया। वर्चुअल मीटिंग करते हुए संगठन के अध्यक्ष शूरबीर सिंह चैहान,कोषाध्यक्ष जबर सिंह पंवार एवं मन्त्री वीरेन्द्र पोखरियाल ने सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वृक्षों की रक्षा करने की जिम्मेदारी पूरे समाज को उठानी होगी, तभी पर्यावरण शुद्ध रह पायेगा। पौधारोपण करने वालों में शूरबीर सिंह चैहान, जबर सिंह पंवार, मंत्री वीरेन्द्र पोखरियाल, हंस लाल असवाल, जयपाल सिह नेगी, विन्दु कृथ्वाण, जोत सिह सुरियाल, प्रेम दत्त डिमरी, सूरता नंद पैन्यूली, शंकर दत्त पैन्यूली, केसर सिंह पंवार, अनुसूया प्रसाद पैन्यूली,गोपाल दत् खण्डूड़ी,गब्बर सिंह चैहान, सुन्दर सिह गुसाईं आदि शामिल थे।
Related Posts
महाराज ने किया एक्सिस बैंक की शाखा का शुभारंभ
हरिद्वार । प्रदेश के संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम मंत्री सतपाल महाराज ने…
सीएम ने किया पूर्व सीडीएस जन. बिपिन रावत की प्रतिमा का अनावरण व स्मारक का लोकार्पण
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कनक चैक, देहरादून में देश के पहले सीडीएस जनरल पद्म विभूषण…
स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार कर रही लगातार प्रयास..
स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार कर रही लगातार प्रयास.. उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी…
