देहरादून । राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण भारत सरकार के प्राथमिक चिकित्सा एवं खोज बचाव के प्रशिक्षण में जनपद देहरादून के 25 होमगार्ड्स जवानों द्वारा नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी में प्रशिक्षण प्राप्त किया गया। उक्त प्रशिक्षण में होमगार्ड्स जवानों को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी द्वारा आपदा के दौरान जनमानस की त्वरित सहायता हेतु प्रशिक्षित किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य होमगार्ड्स को आपदा के दौरान जनमानस की सहायता हेतु तैयार किया जा सकें। ऐसे प्रशिक्षित होमगार्ड्स को शासनध्जिला प्रशासन की मांग के अनुसार आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में तैनात किया जायेगा। जिससे समय से आपदा ग्रस्त क्षेत्रों के लोगो को सहायता मिल सकें। इसी क्रम में एक और 25 होमगार्ड्स जवानो का दस्ता वर्तमान में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, उत्तरकाशी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स देहरादून डाँ0 राहुल सचान के अनुसार किसी भी आपात स्थिति में जनमानस की सहायता हेतु उक्त दस्ता तैयार किया जा रहा है। जिनको भविष्य में राज्य की पुलिसध्प्रशासन के साथ आपदा राहत कार्यो में तैनात किया जायेगा।
Related Posts
पॉक्सो पीड़ित लड़कियों को महिला एवं बाल कल्याण विभाग की सहायता, सत्यापन के बाद मिलेगा भत्ता..
पॉक्सो पीड़ित लड़कियों को महिला एवं बाल कल्याण विभाग की सहायता, सत्यापन के बाद मिलेगा भत्ता.. उत्तराखंड: पॉक्सो अधिनियम…
लाइन शिफ्टिंग मामले में यूपीसीएल ले रहा जीएसटी पर चक्रवृद्धि जीएसटीः मोर्चा
विकासनगर । जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए…
महंत इन्दिरेश अस्पताल में मरीज को लगा दुनिया का सबसे छोटा लीडलैस पेसमेकर
देहरादून । महंत इन्दिरेश असप्ताल के काॅर्डियोलाॅजी विभाग में ह्दयरोगी को दुनिया का सबसे छोटा लीडलैस पेसमेकर लगाया गया। 45…
