हरिद्वार । मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार रोशनाबाद में डाॅ0 आर0एस0 टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी नैनीताल द्वारा ’’बाल अधिकारों पर संवेदीकरण’’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने बाल अधिकारों की चर्चा करते हुये कहा कि यह प्रकरण काफी संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक व नकारात्मक दोनों चीजें मौजूद हैं तथा हमें बच्चों को किस तरह से नकारात्मकता से दूर रखते हुये सकारात्मकता की ओर उन्मुख करना है, इस ओर ध्यान देना है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस तथा बाल विकास विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रतीक जैन ने आशा व्यक्त की कि ’’बाल अधिकारों पर संवेदीकरण’’ विषय पर आज के इस कार्यक्रम में गहन मन्थन होगा तथा एक विजन डाक्यूमेंट सामने आयेगा, जिसका लाभ हरिद्वार सहित पूरे राज्य को प्राप्त होगा। डाॅ0 आर0एस0 टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी नैनीताल की उप निदेशक पूनम पाठक ने कहा कि हम चाइल्ड फ्रैण्डली विलेज व सिटी की बात कर रहे हैं, लेकिन बाल अपराध भी बढ़ रहे हैं, जो चिन्ता का विषय है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य व बाल विकास विभाग के माध्यम से बच्चों से जुड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अध्यापकों को कक्षा में अगर बच्चे के व्यवहार में कुछ परिवर्तन नजर आ रहा है, तो उससे बातचीत करते हुये उसके व्यवहार पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 आर0एस0 टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी नैनीताल की विशेष कार्याधिकारी मंजू ढौंढ़ियाल ने किया। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की अभिनव शाह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी, अपर संख्याधिकारी सुभाष शाक्य, जनपद के विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, अध्यापक, बाल विकास, पुलिस विभाग सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थेे।
Related Posts
राकेश नेगी को युवा कांग्रेस के चुनाव के लिए बिहार का पी.आर.ओ. नियुक्त किये जाने पर बधाई दी
देहरादून । उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व छात्र संघ महासचिव राकेश नेगी…
उत्तराखण्ड में जलजीवन मिशन में काफी काम हुआः पीएम
देहरादून । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषिकेश एम्स में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कहा कि उत्तराखण्ड के निर्माण का सपना…
आंगनबाड़ी केंद्रों में भोजन की गुणवत्ता पर सख्ती, खामी मिलने पर होगी कार्रवाई..
आंगनबाड़ी केंद्रों में भोजन की गुणवत्ता पर सख्ती, खामी मिलने पर होगी कार्रवाई.. उत्तराखंड: राज्य महिला सशक्तीकरण एवं बाल…
