देहरादून । राजधानी के नए कप्तान जन्मेजय खंडूरी ने रविवार को पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि पीड़ित किसी समस्या को लेकर पुलिस के पास आती है ऐसे में उनकी समस्या सुनी जानी बहुत जरूरी है। जनता की समस्या सुनने और उनकी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए रात के लिए ड्यूटी ऑफिसर की तैनाती की जाएगी। ड्यूटी ऑफिसर एसपी या सीओ स्तर का होगा जोकि शिकायत मिलते ही तुरंत उस पर कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि राजधानी में दिल्ली कमिश्नरी की तर्ज पर पुलिसिंग शुरू की जाएगी। हर पीड़ित को न्याय मिले यह उनकी प्राथमिकता में रहेगा। उन्होंने कहा कि उनकी सबसे पहली प्राथमिकता जनता की सेवा करना है क्योंकि जनता सत्य के साथ रहती है। शिकायतकर्ता अधिकारियों के पास शिकायत लेकर आते हैं क्योंकि उनका अधिकारियों के प्रति अच्छी सोच और व्यवहार रहती है, लेकिन यदि थाने में पीड़ित की शिकायत नहीं सुनी जा रही है तो ऐसे में कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
वनाग्नि पर सटीक नजर रखेगा ड्रोन, आग की तीव्रता और क्षेत्रफल की मिलेगी तुरंत जानकारी..
वनाग्नि पर सटीक नजर रखेगा ड्रोन, आग की तीव्रता और क्षेत्रफल की मिलेगी तुरंत जानकारी.. उत्तराखंड: वन…
उत्तराखंड में दिखने लगा डेंगू का खौफनाक रूप, एक दिन में मिले 95 नए मामले..
उत्तराखंड में दिखने लगा डेंगू का खौफनाक रूप, एक दिन में मिले 95 नए मामले.. उत्तराखंड: प्रदेश में…
राजधानी के नए कप्तान बन एसएसपी अजय सिंह ने संभाली कमान..
राजधानी के नए कप्तान बन एसएसपी अजय सिंह ने संभाली कमान.. उत्तराखंड: राजधानी के नवनियुक्त एसएसपी अजय सिंह ने…
