रुद्रपुर । कोतवाली पुलिस ने पाक्सो में नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक नामजद आरोपी राजा उर्फ गुलाम साबिर निवासी खेड़ा वार्ड 18 के खिलाफ वहीं की निवासी एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था। एसएसआई अर्जुन गिरी गोस्वामी ने बताया कि आरोपी पर नाबालिग लडकी के साथ दुष्कर्म करने,गाली गलौज व जान से मारने की धमकी समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। रम्पुरा पुलिस ने आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी को मेडिकल परीक्षण के बाद कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में महिला एसआई नेहा राणा,कांस्टेबल विजयपाल, महेंद्र कुमार आदि शामिल थे।
Related Posts
सीएम धामी ने टिहरी सहित इन जिलों को किया पुरस्कृत..
सीएम धामी ने टिहरी सहित इन जिलों को किया पुरस्कृत.. उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास…
17 सांस्कृतिक दलों के ऑडिशन संपन्न
देहरादून । कुमाऊँ मण्डल के सांस्कृतिक दलों के ऑडिशन देहरादून में प्रारम्भ हो गये हैं। आज 03 जनवरी को जनपद…
विस्थापितों को स्वरोजगार से जोड़ने को विस्तृत योजना बनाने के सीएम ने दिए निर्देश
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में जोशीमठ में चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा करते…
