देहरादून । पंजाब नेशनल बैंक के सौजन्य से कोरोनेशन अस्पताल मे काॅरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व निधि कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल द्वारा की गयी। इस कार्यक्रम मे पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 10 लाख रूपए के उपकरण 8 मल्टी पैरा मॉनिटर तथा 12 क्रैश कार्ट ट्राली कोरोनेशन चिकित्सालय को उपलब्ध कराये गये। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पंजाब नेशनल बैंक के इस कार्य को सराहनीय बताया। पंजाब नेशनल बैंक के उपमहाप्रबंधक मृतुन्जय द्वारा बताया गया की बैंक द्वारा कोविड-19 से लड़ने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन देश के लगभग 120 जिलों मंे किया जा रहा है। इस कार्यक्रम मे पंजाब नेशनल बैंक के प्रियरंजन, सर्वेश पाल एवम अभिषेक व्यास उपस्थित थे। कोरोनेशन चिकित्सालय की तरफ से मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ शिखा एव अन्य डॉक्टर्स एव स्टाफ उपस्थित था।
Related Posts
केदारनाथ बना विदेशी श्रद्धालुओं की आध्यात्मिक पहली पसंद..
केदारनाथ बना विदेशी श्रद्धालुओं की आध्यात्मिक पहली पसंद.. उत्तराखंड: चारधाम यात्रा 2025 की लोकप्रियता इस बार अंतरराष्ट्रीय स्तर…
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से मिले पीसीएस मुख्य परीक्षा के अभ्यर्थी
देहरादून । अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से सोमवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड पीसीएस मुख्य परीक्षा हेतु सफल अभ्यर्थियों के…
भारतीय परम्पराओं को सहेज कर रखना सभी का दायित्वः किशनगिरी जी महाराज
देहरादून । भारतीय परम्पराओं को सहेज कर रखना हम सभी का दायित्व है, संकल्प, पूजा, पद्दति विभिन्न हो सकती हैं…
