देहरादून । भारत के संविधान के अंगीकार होने व संविधान के संस्थापक पितृपुरुषों के योगदान को याद करते हुए सम्मानित करने के लिए पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने आज 72 वां संविधान दिवस मनाया। आज का समारोह भारतीय संविधान के अंगीकृत होने के दिन 26 नवंबर 1949 के अवसर पर आयोजित था। भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को प्रभावी हुआ था। इस साल संविधान दिवस को आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के अंग के रूप में मनाया गया। इस मौके पर पीएनबी स्टाफ ने डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज (डीएफएस) की ओर से संवैधानिक लोकतंत्र पर आयोजित आनलाइन क्विज में हिस्सा लिया। इस उपलक्ष्य पर कार्यपालक निदेशक संजय कुमार ने संविधान की प्रस्तावना का हिन्दी में पाठ किया जिसके उपरांत विजय दुबे ने प्रस्तावना को अंग्रेजी में पढ़ा। इस समारोह में कार्यपालक निदेशक कल्याण कुमार सहित बैंक के सभी शीर्ष एक्जीक्यूटिव मौजूद रहे।
Related Posts
आप का प्रदर्शन अलोकतांत्रिक और अमर्यादित आचरणः चौहान
देहरादून। भाजपा ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के खिलाफ आप के प्रदर्शन को गैर जिम्मेदाराना, मुद्दे…
सीएम ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से शिष्टाचार भेंट की। भेंट…
गोविंदघाट-हेमकुंड साहिब पुल फिर टूटा, 17 साल में तीसरी बार टूटी राह
उत्तराखंड का गोविंदघाट क्षेत्र आपदा के लिहाज से बेहद संवेदनशील रहा है। पिछले 17 सालों में यह तीसरी बार हुआ…
