देहरादून । भाजपा ने दरोगा भर्ती घोटाले में आरोपी दरोगाओं के निलंबन को धामी सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति और कांग्रेस के कारनामों की तस्वीर बताया। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चैहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की देश का सबसे सख्त नकल कानून लाने की घोषणा को उचित और जरूरी बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार नियुक्तियों में हुई धांधलियों पर त्वरित कठोरतम, पारदर्शी व ऐतिहासिक कार्यवाही कर रही है और अपने शासन में भ्रष्टाचार को प्रश्रय देने वाले विरोध मे सबसे अधिक हल्ला मचा रहे हैं। चैहान ने कहा कि नियुक्ति प्रकरणों में नित नई जांचों की मांग करने वाली कांग्रेस पार्टी को अपने कार्यकाल के अवलोकन की जरूरत है। उन्होंने कहा, 2015-16 में हुए दरोगा भर्ती प्रकरण में जिन 20 सब इंस्पेक्टर पर जो निलंबन की गाज गिरी वह सब कांग्रेस कार्यकाल मे हुए भ्रष्टाचार की देन है। इससे पूर्व भी दो बार कांग्रेस शासन में पटवारी भर्ती परीक्षा आयोजित की गई और दोनों बार खुलेआम भ्रष्टाचार हुआ, लेकिन लाख हंगामे के वावजूद भी कोई कार्यवाही नही की गई। उन्होंने कहा, सरकार में रहते भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने वाले आज ऐतिहासिक कार्यवाही के बावजूद जांच एजेंसियों की क्षमता पर ही सवाल उठा रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।
Related Posts
How to Close or Suspend Your Bettilt Account
When managing your Bettilt account, understanding receipt checking and tax optimization is crucial to ensure your activities remain compliant with…
विधानसभा से हटाए गए कर्मचारियों के बर्खास्तगी के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने भी लगाई मुहर
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा से बर्खास्त किए गए कर्मचारियों के बर्खास्तगी के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने भी मुहर लगा दी।…
वन महकमे की पहल पर सवालों की छाया, फायर मिटिगेशन मीटिंग में HOD नदारद..
वन महकमे की पहल पर सवालों की छाया, फायर मिटिगेशन मीटिंग में HOD नदारद.. उत्तराखंड: उत्तराखंड में…
