देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में भारतीय विकास एवं शिक्षण संस्थान की स्मारिका हमारे बुजुर्ग, हमारा सम्मान, हमारा अभिमान का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय विकास एवं शिक्षण संस्थान द्वारा विगत वर्षों में मेले के माध्यम से गौ, गंगा एवं गांधी जैसे विषयों पर चिंतन कर अनेक सराहनीय कार्य किये जा रहे हैं। इस स्मारिका में छात्र-छात्राओं एवं प्रबुद्ध व्यक्तियों के लेखनों का समावेश किया गया है। यह स्मारिका आम जन-मानस के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक उमेश शर्मा काऊ एवं भारतीय विकास एवं शिक्षण संस्थान की स्मारिका के संपादकीय मण्डल के सदस्य थे।
Related Posts
अपर मुख्य सचिव ने की ग्राम्य विकास विभाग की समीक्षा
देहरादून । अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन द्वारा सोमवार को देवेन्द्र शास्त्री भवन, सचिवालय में जनपद चम्पावत को छोड़कर अन्य…
उत्तराखंड में दिवाली से पहले घरों में बनते हैं ऐपण, जानें इसकी खासियत..
उत्तराखंड में दिवाली से पहले घरों में बनते हैं ऐपण, जानें इसकी खासियत.. उत्तराखंड: दीपावली में उत्तराखंड के कुमाऊं…
चारधाम यात्रा में सुरक्षा-तकनीक का नया रिकॉर्ड, रेंज कार्यालय में पहली बार बना हाई-टेक कंट्रोल रूम..
चारधाम यात्रा में सुरक्षा-तकनीक का नया रिकॉर्ड, रेंज कार्यालय में पहली बार बना हाई-टेक कंट्रोल रूम.. उत्तराखंड:…
