विकासनगर । जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने विकास खंड विकासनगर के कई ग्रामों में डेंगू के प्रकोप से आमजन को बचाने हेतु जिलाधिकारी आर. राजेश कुमार से वार्ता कर स्वास्थ्य विभाग को सक्रिय कर इसकी रोकथाम व अन्य उपाय करने का आग्रह किया। जिलाधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। नेगी ने कहा कि ग्राम जीवनगढ़ डेंगू की चपेट में काफी हद तक आ चुका है तथा एक-दो लोगों की मौत भी हो चुकी है तथा दर्जनों लोग अस्पताल में भर्ती हैं। कई लोग स्वस्थ होकर आ चुके हैं। इसी प्रकार ग्राम कुंजा ग्रांट में भी कई लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं एवं अन्य ग्रामों में भी थोड़ा-थोड़ा इसका प्रकोप लगातार कुछ बढ़ रहा है। नेगी ने कहा कि समय रहते इसकी रोकथाम जरूरी है एवं आमजन को भी सावधानी बरतनी जरूरी है।
Related Posts
हाईकोर्ट की शिक्षा विभाग को फटकार, ट्रांसजेंडर के प्रमाणपत्रों में लिंग-नाम परिवर्तन से किया था इन्कार..
हाईकोर्ट की शिक्षा विभाग को फटकार, ट्रांसजेंडर के प्रमाणपत्रों में लिंग-नाम परिवर्तन से किया था इन्कार.. …
उत्तराखंड के चिराग सेन सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियन का जीता खिताब..
उत्तराखंड के चिराग सेन सीनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियन का जीता खिताब.. उत्तराखंड: अल्मोड़ा जिले के शटलर चिराग सेन…
सभी शिक्षण संस्थानों में अनिवार्य होगा एंटी ड्रग्स सेल का गठन
देहरादूनर। उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री स्टेट बनाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में शीघ्र ही ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि/2025 अभियान’ चलाया जायेगा।…
