देहरादून । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के राजेंद्र नगर में सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों में इस्तेमाल हो रही सामग्री का गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने और तय समय सीमा के भीतर कार्य करने के सख्त निर्देश दिए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राजेंद्र नगर वासियों की लम्बे समय से सड़क को बनाने की मांग की जा रही थी, जिसको लेकर आज निरीक्षण किया गया। राजेंद्र नगर वार्ड की यह मुख्य सड़क है। इस वार्ड में हर क्षेत्र के लोग आते हैं। इसके साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने काम में गुणवत्ता होना जरूरी है। कामों के गुणवत्ता में कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद नंदनी शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मोहन बहुगुणा, अंकित जोशी, राकेश जोशी, कंचन ठाकुर, कुलदीप कपूर आदि उपस्थित रहे।
Related Posts
एम्स ऋषिकेश के विस्तार के लिए राज्य सरकार हरसंभव मदद करेगीः सीएम
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को एम्स, ऋषिकेश में आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया, इस अवसर पर…
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से मिले पीसीएस मुख्य परीक्षा के अभ्यर्थी
देहरादून । अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से सोमवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड पीसीएस मुख्य परीक्षा हेतु सफल अभ्यर्थियों के…
यात्रा और पर्यटन ने महिला समूहों की आर्थिकी को दी रफ्तार..
यात्रा और पर्यटन ने महिला समूहों की आर्थिकी को दी रफ्तार.. उत्तराखंड: चारधाम यात्रा और पर्यटन गतिविधियां, महिला स्वयं…
