देहरादून । कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के राजेंद्र नगर में सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों में इस्तेमाल हो रही सामग्री का गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने और तय समय सीमा के भीतर कार्य करने के सख्त निर्देश दिए। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राजेंद्र नगर वासियों की लम्बे समय से सड़क को बनाने की मांग की जा रही थी, जिसको लेकर आज निरीक्षण किया गया। राजेंद्र नगर वार्ड की यह मुख्य सड़क है। इस वार्ड में हर क्षेत्र के लोग आते हैं। इसके साथ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने काम में गुणवत्ता होना जरूरी है। कामों के गुणवत्ता में कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद नंदनी शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मोहन बहुगुणा, अंकित जोशी, राकेश जोशी, कंचन ठाकुर, कुलदीप कपूर आदि उपस्थित रहे।
Related Posts

उत्तरकाशी- यमुनोत्री हाईवे का बनास सेक्शन बहाल, ओजरी में सड़क सुधार जारी..
उत्तरकाशी- यमुनोत्री हाईवे का बनास सेक्शन बहाल, ओजरी में सड़क सुधार जारी.. उत्तराखंड: लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन…

सीएम धामी से मिले बीकेटीसी अध्यक्ष, बद्री-केदार यात्रा व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा..
सीएम धामी से मिले बीकेटीसी अध्यक्ष, बद्री-केदार यात्रा व्यवस्थाओं पर हुई चर्चा.. उत्तराखंड: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह…

दिव्यांग मतदाताओं के बूथों को चिन्हित कर जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएँ- मुख्य निर्वाचन अधिकारी..
दिव्यांग मतदाताओं के बूथों को चिन्हित कर जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएँ- मुख्य निर्वाचन अधिकारी.. समाज कल्याण विभाग हर तीन…