देहरादून । प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने नवरात्रि के पंचम दिवस के अवसर पर देहरादून के देहरादून के सलियावाला में मां कामाख्या माता के मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर माँ कामाख्या का आर्शीवाद प्राप्त किया। इसके साथ ही मंत्री गणेश जोशी ने कुर्मांचल भवन स्थित दुर्गा मंदिर में भी पूजा अर्चना की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने मां कामाख्या माता से प्रार्थना कि उनका आशीष प्रदेशवासियों पर बना रहे और प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे। इस अवसर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि के पंचम दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।
Related Posts
भाजपा का हर लोस सीट पांच लाख वोट से जीतने का लक्ष्य..
भाजपा का हर लोस सीट पांच लाख वोट से जीतने का लक्ष्य.. कार्यालय खोल चुनावी रणनीति का किया शंखनाद.. …
पीएम का दिल जीतने का संदेश प्रेरणादायीः धामी
देहरादून । भाजपा ने आज अपना 44वां स्थापना दिवस प्रदेश के लगभग 11 हजार पोलिंग बूथों एवं 2772 शक्ति केंद्रों…
25 साल के उत्तराखंड की स्वर्णिम विकास गाथा लिखेगी युवा मुख्यमंत्री की टीम
ऋषिकेश। देवभूमि उत्तराखंड को अगले कुछ सालों में देश के नंबर वन राज्य बनाने का संकल्पित युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
