देहरादून। उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी, भैरव सेना, श्रीराम सेना और अन्य हिंदूवादी संगठनों ने हिंदू देवी देवताओं का उपहास उड़ाने के विरोध में डालनवाला थाने में ज्ञापन दिया। उत्तराखंड प्रगतिशील पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अश्विनी कुमार ने कहा कि यह हमारे हिंदू धर्म के लिए बहुत ही अपमान का विषय है क्योंकि कुछ लोग एवं दलों द्वारा हमारे हिंदू देवी-देवताओं के बारे में अनुचित शब्द का उपयोग किया जा रहा है। यह हमारे साथ साथ हमारे धर्म का भी अपमान है ऐसे लोगों को समाज में दंडित किया जाए एवं सभी धर्मों को एक समान नजर से देखा जाए। हमारा यह ज्ञापन हिंदू धर्म के रक्षा के लिए दिया जा रहा है। हमारे संगठन के साथ में भैरव सेना अध्यक्ष संदीप खत्री, श्रीराम सेना और अन्य हिंदू दल के पदाधिकारी मिलकर एक साथ कदम उठाए हैं।
Related Posts
फैशन टीवी ने देहरादून में लॉन्च किया एफ सैलून अकादमी
देहरादून । अंतर्राष्ट्रीय फैशन और लाइफस्टाइल प्रसारण टेलीविजन चौनल एफटीवी ने आज देहरादून में अपनी एफ सैलून अकादमी का शुभारंभ…
मनरेगा में बदलाव के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, 10 जनवरी से प्रदेशभर में आंदोलन..
मनरेगा में बदलाव के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, 10 जनवरी से प्रदेशभर में आंदोलन.. उत्तराखंड: महात्मा गांधी…
जनगणना से साफ होगी पलायन की तस्वीर, पता चलेगा कितने गांव बन चुके हैं ‘घोस्ट विलेज’..
जनगणना से साफ होगी पलायन की तस्वीर, पता चलेगा कितने गांव बन चुके हैं ‘घोस्ट विलेज’.. उत्तराखंड: उत्तराखंड…
