देहरादून । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी राजनैतिक दलों एवं निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों द्वारा किए जाने वाले निर्वाचन व्यय की सत्त निगरानी हेतु प्रचार-प्रसार में उपयोग हेतु लायी जाने वाली विभिन्न प्रकार की सामग्री की दरें निर्धारित किए जाने हेतु जिलाधिकारी के आदेशानुसार गठित समिति द्वारा जनपद देहरादून के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के साथ आज नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण/मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चौधरी की अध्यक्षता में कोषागार सभागार में एक बैठक आहूत की गयी। बैठक में उपस्थित सभी राजनैतिक पार्टियों के पदाधिकारियों द्वारा निर्धारित की गई दरों पर सहमति व्यक्त की गई। बैठक में जनपद देहरादून के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों भारतीय जनता पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी एवं सीपीआई(एम) के प्रतिनिधि द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में रोमिल चौधरी, नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण/मुख्य कोषधिकारी, जगदीश लाल, अपर मुख्य नगर आयुक्त, सुनील कुमार रतूड़ी सहायक नोडल अधिकारी निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण प्रतिभा पन्त, राज्य कर अधिकारी, राजीव गुप्ता उपकोषाधिकारी एवं भरत सिंह सहायक लेखाकार उपस्थित थे।
Related Posts
केंद्रीय मंत्री गडकरी व शेखावत से मिले महाराज
देहरादून/दिल्ली । भारत सरकार को प्रेषित सड़कों के निर्माण एवं बाढ़ सुरक्षा की विभिन्न योजनाओं की स्वीकृति को लेकर प्रदेश…
सेंट जोसेफ एकेडमी की इंटर हाउस एनुअल मैराथन आयोजित, डीएम व एसएसपी ने भी किया प्रतिभाग
देहरादून । सेंट जोसेफ एकेडमी द्वारा आयोजित इंटर हाउस एनुअल मैराथन 2021-22 का जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार एवं डीआईजी/वरिष्ठ…
180 किमी लंबी सीवर योजना से जोड़ने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया
ऋषिकेश। ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भैरव कॉलोनी में सीवरेज की समस्याओं के निदान को लेकर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद…
