देहरादून । जी-20 सम्मेलन की तैयारियों के दृष्टिगत महानिदेशक सूचना उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने आज जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर सौन्दर्यीकरण एवं आउटडोर मीडिया का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने एमडीडीए द्वारा किये जा रहे पुष्पवाटिका एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों का अवलोकन करते हुए। उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि कार्यों में किसी प्रकार की त्रुटि न हो इस बात को गंभीरता से लिया जाए। दिये गए निर्देश के अनुसार कार्यों को समय पर पूर्ण करेंगे। वहीं उन्होंने आउटडोर मीडिया द्वारा स्थापित किये जा रहे डिस्पले सामग्री का अवलोकन करते हुए कहा सम्पादित कार्यों में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे इस बात को गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने एमडीडीए के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सौन्दर्यीकरण एंव साज-सज्जा के कार्यों को 20 मई तक पूर्ण करंे। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोनवाल, अधिशासी अभियंता सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Related Posts
बाल श्रम एवं भिक्षावृति मंे संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंः डीएम
देहरादून । जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स एवं जनपद स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक…
सीएम ने किया 260 करोड़ रु की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को विकासनगर में विकासनगर विधानसभा क्षेत्र की 260 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं…
भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में बोले जयशंकर प्रसाद-देश के विकास मे लग रहा करदाताओं के टैक्स की पाई पाई
देहरादून । भाजपा का देश के 50 शहरों में आयोजित बजट पर चर्चा कार्यक्रम के तहत पूर्व केंद्रीय मंत्री व…
