देहरादून । जी-20 सम्मेलन की तैयारियों के दृष्टिगत महानिदेशक सूचना उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने आज जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर सौन्दर्यीकरण एवं आउटडोर मीडिया का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने एमडीडीए द्वारा किये जा रहे पुष्पवाटिका एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों का अवलोकन करते हुए। उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कहा कि कार्यों में किसी प्रकार की त्रुटि न हो इस बात को गंभीरता से लिया जाए। दिये गए निर्देश के अनुसार कार्यों को समय पर पूर्ण करेंगे। वहीं उन्होंने आउटडोर मीडिया द्वारा स्थापित किये जा रहे डिस्पले सामग्री का अवलोकन करते हुए कहा सम्पादित कार्यों में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे इस बात को गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने एमडीडीए के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सौन्दर्यीकरण एंव साज-सज्जा के कार्यों को 20 मई तक पूर्ण करंे। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान, सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोनवाल, अधिशासी अभियंता सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Related Posts
उत्तराखंड में वनाग्नि से निपटने की नई रणनीति, आपदा घोषित होगी आग, हर जिले में नोडल अफसर..
उत्तराखंड में वनाग्नि से निपटने की नई रणनीति, आपदा घोषित होगी आग, हर जिले में नोडल अफसर.. …
दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगा लाभ, 30 विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती आदेश जारी..
दूरस्थ क्षेत्रों को मिलेगा लाभ, 30 विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती आदेश जारी.. उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को…
शीतलाखेत में जनसुनवाई, मंत्री रेखा आर्या ने मौके पर किया समस्याओं का निस्तारण..
शीतलाखेत में जनसुनवाई, मंत्री रेखा आर्या ने मौके पर किया समस्याओं का निस्तारण.. उत्तराखंड: अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर…
