देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा प्राधिकरण कार्यालय में शनिवार को सेक्टर 3 व सेक्टर 4 से संबंधित शमन कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप में 10 पत्रावलियों में शमन शुल्क स्वीकृत करते हुए एक करोड़ इक्कतीस लाख रूपये की धनराशि आरोपित की गई। मानचित्र शमन कैंप में एमडीडीए उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता व अवर अभियंता और वाद लिपिक उपस्थित रहे। शमन कैंप में 20 से 30 आवेदकों ने प्रतिभाग किया। सुनवाई के उपरांत उनसे संबंधित वादों का निस्तारण करते हुए 6 अवासीय एवं 4 गैर आवासीय पत्रावलियों में शमन शुल्क स्वीकृत करते हुए एक करोड़ इक्कतीस लाख रूपये की धनराशि आरोपित की गई।
Related Posts
सीएम धामी को भेंट की शांतिदूत प्रेम रावत की पुस्तक
देहरादून । अंतरराष्ट्रीय शांति वक्ता प्रेम रावत की लिखी पुस्तक हीयर योरसेल्फ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेंट की गई।…
नेपाल सरकार ने एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं एमडी नन्द लाल शर्मा को किया सम्मानित
देहरादून । एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नन्द लाल शर्मा को नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देऊबा ने नेपाल…
वन विभाग ने चलाया स्वच्छता अभियान
देहरादून । केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों को साफ-स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो इसके लिए जिलाधिकारी मयूर…
