देहरादून । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जॉलीग्रांट अस्पताल पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने गांववासी जी के परिवारजनों को ढांढस बांधते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने सरकारी या गैर सरकारी सभी तरह की मदद मिलने पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे लिए उनका मार्गदर्शन बने रहना बेहद आवश्यक है। उन्होंने इलाज कर रहे चिकित्सकों से भी उनकी सेहत को लेकर विस्तार से जानकारी ली और अस्पताल प्रशासन से उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए सभी जरूरी व्यवस्था करने को कहा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ मौजूद पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने भी उनका हालचाल जाना।
Related Posts
सीएम धामी ने किया BJP उम्मीदवारों के लिए प्रचार, UCC को लेकर कही बड़ी बात..
सीएम धामी ने किया BJP उम्मीदवारों के लिए प्रचार, UCC को लेकर कही बड़ी बात.. उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह…
महाविद्यालयों में वाई-फाई सुविधा को शासन स्तर पर कमेठी गठित
देहरादून । सूबे के राजकीय महाविद्यालय शीघ्र वाई-फाई सुविधा से लैस होंगे। इस कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए शासन…
देहरादून रीजन की 10वीं की टॉपर अग्रिमा को स्पीकर ने किया सम्मानित
देहरादून । सीबीएसई दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 99.8 फीसदी अंक हासिल कर देहरादून रीजन में टॉप करने वाली दून…
