देहरादून । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जॉलीग्रांट अस्पताल पहुंचकर पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने गांववासी जी के परिवारजनों को ढांढस बांधते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने सरकारी या गैर सरकारी सभी तरह की मदद मिलने पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे लिए उनका मार्गदर्शन बने रहना बेहद आवश्यक है। उन्होंने इलाज कर रहे चिकित्सकों से भी उनकी सेहत को लेकर विस्तार से जानकारी ली और अस्पताल प्रशासन से उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए सभी जरूरी व्यवस्था करने को कहा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ मौजूद पार्टी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान ने भी उनका हालचाल जाना।
Related Posts
551 करोड़ की पॉलीहाउस योजना अटकी, दो साल बाद भी काम नहीं पकड़ पाया रफ्तार..
551 करोड़ की पॉलीहाउस योजना अटकी, दो साल बाद भी काम नहीं पकड़ पाया रफ्तार.. उत्तराखंड:…
23 मई से शुरू होगी हेमकुंड साहिब यात्रा, ट्रस्ट अध्यक्ष ने मुख्य सचिव से की चर्चा..
23 मई से शुरू होगी हेमकुंड साहिब यात्रा, ट्रस्ट अध्यक्ष ने मुख्य सचिव से की चर्चा.. उत्तराखंड:…
कुंभ से पहले हरिद्वार में इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत, रेलवे स्टेशन अपग्रेड और 4 नए घाट बनेंगे..
कुंभ से पहले हरिद्वार में इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत, रेलवे स्टेशन अपग्रेड और 4 नए घाट बनेंगे.. उत्तराखंड: आगामी…
