देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवनदीप राजन को कला, पर्यटन और संस्कृति में उत्तराखण्ड का ब्राण्ड एम्बेसेडर बनाये जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पवनदीप राजन ने सामान्य स्थितियों से उठकर अपनी प्रतिभा से देश दुनिया में उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है। वे राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणा का काम करेंगे और प्रदेश के कला, संस्कृति व पर्यटन क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान करेंगे। मुख्यमंत्री ने पवनदीप राजन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बुधवार को पवनदीप राजन ने सीएम आवास में मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक चम्पावत कैलाश गहतोङी भी उपस्थित थे।
Related Posts
उत्तराखंड में सड़क पर नमाज़ पढ़ने वालों पर होगी कार्रवाई, CM धामी ने दिए संकेत..
उत्तराखंड में सड़क पर नमाज़ पढ़ने वालों पर होगी कार्रवाई, CM धामी ने दिए संकेत.. उत्तराखंड: सीएम धामी ने…
महंगी रसोई गैस के बीच कुमाऊं में सख्ती, कालाबाजारी रोकने के निर्देश..
महंगी रसोई गैस के बीच कुमाऊं में सख्ती, कालाबाजारी रोकने के निर्देश.. उत्तराखंड: कुमाऊं मंडल में एलपीजी गैस…
गैरसैण में आपदा प्रबन्धन शोध संस्थान की स्थापना का केंद्रीय गृहमंत्री से किया आग्रह
नई दिल्ली/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की और राज्य…
