देहरादून । कुर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद, हाथीबड़कला के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर उत्तराखंड के लोक पर्व घुघुतिया के उपलक्ष्य में घुघुती की माला पहना कर एवं खजूरे खिलाकर मंत्री जोशी को घुघुती पर्व की बधाइयां दी। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने आवास पहुंची शाखा की सभी महिलाओं को घुघुतिया पर्व की बधाई दी एवं शुभकामनाएं देते हुए सुख समृद्धि की कामना की। तत्पश्चात हाथीबड़कला शाखा की बैठक आहूत कर शाखा हाथीबड़कला में आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह के विषय में विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर हाथीबड़कला शाखा के संरक्षक आरएस परिहार, पुष्पा बिष्ट, अध्यक्ष उत्तम सिंह अधिकारी, सचिव विजय बिष्ट, उपाध्यक्ष रेवा चैहान, जीत सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष मंगल सिंह बिष्ट, प्रचार प्रसार सचिव कांता बिष्ट, सांस्कृतिक सचिव, भावना बिष्ट सहित चंद्रशेखर कांडपाल, पार्वती बिष्ट, चंद्रशेखर आदि उपस्थित रहे।
Related Posts
जी-20 समिट के सुरक्षा प्रबंधों की डीजीपी ने की समीक्षा
देहरादून । मुनिकीरेती में प्रस्तावित जी-20 समिट की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित तैयारियों को लेकर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार द्वारा…
आंगनबाड़ी व स्कूलों के मिड-डे मील में शामिल होगा मिलेट्सः डा. धन सिंह रावत
देहरादून/ऋषिकेश । स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि वर्तमान समय में बेहत्तर स्वास्थ्य के लिये मोटा अनाज…
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख घोषित, कक्षा छह और नौ के लिए अप्रैल में होंगे एग्जाम..
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की तारीख घोषित, कक्षा छह और नौ के लिए अप्रैल में होंगे एग्जाम.. उत्तराखंड: सैनिक…
