देहरादून । आगामी 26-27 सितंबर को देहरादून में आयोजित होने वाली भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के तैयरियों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने महिला मोर्चा के पदाधिकरियों के साथ बैठक की और जानकारी ली। श्री कौशिक ने कहा कि प्रदेश महिला मोर्चा ने कोरोना काल के दौरान बेहतर कार्य किया और अपनी जान जोखिम में डालकर भी हर तरह से सेवा कार्याे में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। ब्लड डोनेशन, घर से पक्का भोजन, अस्पताल के आसपास किचन चलाने, मास्क, सैनिटाइजर वितरण और दवा वितरण में उन्होंने अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि अब राज्य में चुनाव है और पूर्व में भी महिलाओ ने अथक प्रयास से अपना योगदान दिया। उसी तरह से अब जुटना होगा। बैठक में दोनों राष्ट्रीय महामंत्री महिला मोर्चा इंदुबाला , दीप्ति रावत, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, अनिल ग़ोयल, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूरी, महामंत्री अन्नू कक्कड़, सिद्धार्थ अग्रवाल आदि ने भाग लिया।
Related Posts
बजट सत्र में सौरभ बहुगुणा की घोषणा, अल्मोड़ा में जल्द खुलेगा नया स्किल ट्रेनिंग सेंटर..
बजट सत्र में सौरभ बहुगुणा की घोषणा, अल्मोड़ा में जल्द खुलेगा नया स्किल ट्रेनिंग सेंटर.. उत्तराखंड: उत्तराखंड विधानसभा…
नए सत्र से पहले जिला प्रशासन का सख्त रुख, निजी स्कूलों को नियमों का पालन करने के निर्देश..
नए सत्र से पहले जिला प्रशासन का सख्त रुख, निजी स्कूलों को नियमों का पालन करने के निर्देश.. …
चीड़ की आग पर लगेगी लगाम, लाखों का पिरूल खरीदकर सरकार की बड़ी तैयारी..
चीड़ की आग पर लगेगी लगाम, लाखों का पिरूल खरीदकर सरकार की बड़ी तैयारी.. उत्तराखंड: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी…
