देहरादून । मुख्यमंत्री आवास परिसर में शुक्रवार को शहद प्रसंस्करण का कार्य किया गया। मुख्यमंत्री आवास परिसर में 22 दिनों के अन्तराल में लगभग 40 किग्रा शहद का उत्पादन हुआ। मुख्यमंत्री ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि मौनपालन को आम जनमानस तक पहुँचाने के लिए विभाग द्वारा आवश्यक कदम उठाये जाएं। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में मौन पालन को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयासों की जरूरत है। राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड के सदस्य अजय सैनी ने मौन पालन के सम्बन्ध में जानकारी दी। उद्यान प्रभारी दीपक पुरोहित ने शहद प्रसंस्करण की जानकारी दी।
Related Posts
कैंप में छात्राओं को शारीरिक स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया
देहरादून । उत्तराखंड राज्य महिला आयोग द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग के वित्तीय सौजन्य से 28 मई के उपलक्ष में विश्व…
हरिद्वार में चारधाम यात्रा पंजीकरण स्थल पर जायजा लेने पहुंचे सीएम धामी..
हरिद्वार में चारधाम यात्रा पंजीकरण स्थल पर जायजा लेने पहुंचे सीएम धामी.. उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी आज सोमवार…
राजस्थान के मंत्री राजेन्द्र सिंह ने सीएम से की भेंट
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में राजस्थान के गृह एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री…
