रुड़की । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की में 01 सितम्बर से 15 सितम्बर तक हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस हिंदी पखवाड़ा की शुरुआत 01 सितम्बर 2021 से महात्मा गाँधी केन्द्रीय पुस्तकालय में आयोजित की जाने वाली हिंदी पुस्तक प्रदर्शनी से की गई। अपराहन 4रू00 बजे हिंदी पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन संस्थान के निदेशक, प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी द्वारा किया गया। यह पुस्तक प्रदर्शनी 15 दिन तक चलेगी। ज्ञातव्य है कि आई.आई.टी. रुड़की के महात्मा गाँधी केन्द्रीय पुस्तकालय में लगभग तीन लाख पुस्तकें हैं, जिसमें से हिंदी की करीब दस हजार पुस्तके हैं। पुस्तकालय में प्रतिवर्ष 200 के लगभग हिंदी पुस्तकों की वृद्वि होती है। यह पुस्तक प्रदर्शनी विगत 31 वर्षों से प्रतिवर्ष आयोजित की जा रही है, जो कि संस्थान के हिंदी साहित्य प्रेमी छात्रों एवं अधिकारियों तथा कर्मचारियों के लिए एक आकर्षण का केन्द्र रहती है। इस दौरान अध्यक्ष राजभाषा प्रकोष्ठ, प्रो. मनोज त्रिपाठी, प्रो. नागेन्द्र कुमार, प्रो. इंदरदीप सिंह, प्रो. राम कृष्णा पेद्दनिटी, एवं संस्थान के अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहें।
Related Posts
आंगनबाड़ी व स्कूलों के मिड-डे मील में शामिल होगा मिलेट्सः डा. धन सिंह रावत
देहरादून/ऋषिकेश । स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि वर्तमान समय में बेहत्तर स्वास्थ्य के लिये मोटा अनाज…
मुख्यमंत्री धामी ने की सीएम हैल्पलाइन-1905 की समीक्षा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में सीएम हैल्पलाईन-1905 की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि…
बनभूलपुरा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को मिली HC से राहत..
बनभूलपुरा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को मिली HC से राहत.. फिर भी रहेंगे जेल में बंद.. उत्तराखंड: बनभूलपुरा…
