चमोली । चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले सचिव स्वास्थ्य जहां यात्रा मार्ग का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की नब्ज टटोल रहे हैं तो वहीं उन्होंने शुक्रवार को हेमकुंड साहिब यात्रा के मुख्य पड़ाव गोविंदघाट पहुंचकर भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 20 मई से शुरू होने जा रही हेमकुंड साहिब यात्रा का मुख्य पड़ाव गोविंदघाट है। देश-विदेश से आने वाली सिख संगत यहीं से हेमकुंड साहिब धाम की यात्रा को शुरू करते हैं। यात्रा मार्ग पर उचित स्वास्थ्य सुविधाओं को देखते हुए सचिव स्वास्थ्य गोविंदघाट पहुंचे जहां उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इसके साथ ही हेल्थ एटीएम के जरिए लोगों को उचित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के भी निर्देश दिए।
Related Posts
उत्तराखंड रोडवेज के बेडे़ में शामिल होने जा रही BS-6 मॉडल की 130 नई बसें..
उत्तराखंड रोडवेज के बेडे़ में शामिल होने जा रही BS-6 मॉडल की 130 नई बसें.. पहाड़ों पर सफर का मजा…
नगर पंचायत केदारनाथ एवं सुलभ संस्था ने 12 क्विंटल ठोस अपशिष्ट कूड़े को एकत्रित किया
रूद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में पर्यावरण के संरक्षण के लिए बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के…
प्राकृतिक जलस्रोतों के पुनर्जीवीकरण को विशेष अभियान प्रारम्भ होः सीएम धामी
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में भोपाल में आयोजित मध्य क्षेत्रीय…
