देहरादून। उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने राज्य चुनाव प्रबंधन समिति के विभिन्न विभागों की घोषणा की है। चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक होंगे, जबकि संयोजक सांसद अजय टम्टा होंगे। सहसंयोजक राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी व पूर्व सीएम व मौजूदा पौड़ी गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, पूर्व दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला, पूर्व सांसद बलराज पासी, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट और विधायक महेंद्र भट्ट होंगे। विज्ञापन अभियान समिति में टी.वी की जिम्मेदारी प्रदेश मीडिया सहप्रभारी सुनी सैनी, एफ.एम. रेडियो की जिममेदारी प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, थियेटर एड एवं केबल नेटवर्क की जिम्मेदारी प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार, आउट ऑफ होम डिजिटल सिगनेचर (ओओएच) डिजिटल स्क्रीन की जिम्मेदारी पूर्व सहसंयोजक आई.टी. गढ़वाल हरीश चमोली व प्रिंट मीडिया की जिम्मेदारी प्रदेश मीडिया प्रमुख मनवीर चौहान को सौंपी गई है।
Related Posts
भाजपा के एलईडी प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
देहरादून । केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय में एलईडी प्रचार…
डीएम व एसएसपी शामिल हुए होली मिलन कार्यक्रम में
हरिद्वार । सांसद हरिद्वार डॉ0 रमेश पोखरियाल निशंक, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने देवपुरा चैक…
12वीं के छात्र समेत दो किशोरों पर पर चाकू से किया हमला
हल्द्वानी। हल्द्वानी में कक्षा 12वीं के छात्र समेत दो किशोरों पर बाइक से आए किशोरों ने चाकू से हमला कर…
