देहरादून । प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व०हरबंस कपूर जी की पुण्य स्मृति में हरबंस कपूर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच के आयोजन में प्रतिभाग । कार्यक्रम में कैंट विधानसभा विधायक सविता कपूर भी मौजूद रही। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने स्व०हरबंस कपूर को पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मंत्री गणेश जोशी ने कहा स्व०हरबंस कपूर जन नेता थे।वह हमेशा समाज की सेवा में जुट रहते थे। आज भले ही वो हमारे बीच में नहीं है लेकिन उनका राज्य के विकास में दिए गए योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। मंत्री गणेश जोशी ने मैत्री क्रिकेट मैच आयोजन की बधाई भी दी ओर उन्होंने कहा इस प्रकार के आयोजन लगातार किए जाने चाहिए ताकि खेलों को और बढ़ावा मिले सके। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने सभी खिलाड़ियों की उज्वल भविष्य की कामना भी की।
Related Posts
केदारनाथ धाम आए तीर्थयात्रियों ने साझा किए अपने अनुभव
रूद्रप्रयाग। ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग बाबा केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी एवं…
महाराज ने अपने विधानसभा क्षेत्र को दी 93 करोड़ 10 लाख 55 हजार की योजनाओं की सौगात
पौडी। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने शनिवार को अपने विधानसभा…
कई सालों से डॉक्टरों की राह देख रहा ट्रामा सेंटर
चमोली। प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति किसी से छुपी नहीं है। वहीं चमोली में कर्णप्रयाग स्थित बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग…
