देहरादून । प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को महाराणा प्रताप स्पोर्टस कॉलेज में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व०हरबंस कपूर जी की पुण्य स्मृति में हरबंस कपूर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित मैत्री क्रिकेट मैच के आयोजन में प्रतिभाग । कार्यक्रम में कैंट विधानसभा विधायक सविता कपूर भी मौजूद रही। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने स्व०हरबंस कपूर को पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मंत्री गणेश जोशी ने कहा स्व०हरबंस कपूर जन नेता थे।वह हमेशा समाज की सेवा में जुट रहते थे। आज भले ही वो हमारे बीच में नहीं है लेकिन उनका राज्य के विकास में दिए गए योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा। मंत्री गणेश जोशी ने मैत्री क्रिकेट मैच आयोजन की बधाई भी दी ओर उन्होंने कहा इस प्रकार के आयोजन लगातार किए जाने चाहिए ताकि खेलों को और बढ़ावा मिले सके। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने सभी खिलाड़ियों की उज्वल भविष्य की कामना भी की।
Related Posts
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों को हवाई सर्वेक्षण
देहरादून । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को उत्तराखंड दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के आपदा प्रभावित…
रुद्रप्रयाग में जारी रेस्क्यू ऑपरेशन, मलवे और दलदल से जूझ रही टीमें..
रुद्रप्रयाग में जारी रेस्क्यू ऑपरेशन, मलवे और दलदल से जूझ रही टीमें.. उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित छेनागाड़…
मलबे और भू-धंसाव से जूझ रहा गंगोत्री मार्ग, यात्री आवागमन फिलहाल बंद..
मलबे और भू-धंसाव से जूझ रहा गंगोत्री मार्ग, यात्री आवागमन फिलहाल बंद.. उत्तराखंड: गंगोत्री धाम जाने वाले यात्रियों…
