राज्यपाल ने किया VoWels मैगजीन का विमोचन, विचारों को किया प्रभावशाली मंच प्रदान..

राज्यपाल ने किया VoWels मैगजीन का विमोचन, विचारों को किया प्रभावशाली मंच प्रदान..

राज्यपाल ने किया VoWels मैगजीन का विमोचन, विचारों को किया प्रभावशाली मंच प्रदान..

 

 

 

 

उत्तराखंड: राजभवन में आज राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने वैली ऑफ़ वर्ड्स (Valley of Words) द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मैगजीन VoWels के पहले संस्करण का विमोचन किया। राजभवन में आज Valley of Words द्वारा आयोजित मैगजीन विमोचन कार्यक्रम में इसके पहले संस्करण VoWels का विमोचन किया गया। इस कार्यक्रम में न केवल साहित्य और संस्कृति को उत्सव के रूप में मनाया, बल्कि विचारों और दृष्टिकोणों के आदान-प्रदान के लिए एक प्रभावशाली मंच भी प्रदान किया।

Valley of Words के 8वें संस्करण के सफल आयोजन के लिए राज्यपाल ने आयोजकों, प्रतिभागियों और सभी साहित्य व संस्कृति प्रेमियों को शुभकामनाएं दी।कार्यक्रम के दौरान यह भी चर्चा की गई कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया और इंटरनेट सूचनाओं को सर्वसुलभ तो किया है। राज्यपाल ने कहा कि इसके कारण लोगों का रुझान किताबों से कम हो गया है। इसका असर युवा पीढ़ी में ज्यादा देखने को मिल है। इस प्रकार के आयोजनों से युवाओं में किताबों के प्रति रूचि और जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलेगी, जो साहित्यिक और सांस्कृतिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।