देहरादून । लंबे इंतजार के बाद आखिर नगर निगम में शासन ने नामित होने वाले पार्षदों का मनोनयन कर दिया गया। देहरादून नगर निगम में ग्राम चिड़ोवाली, कंडोली से मंजीत सिंह रावत को पार्षद नामित किया है। गौरतलब है कि नामित पार्षदों की कतार में कई कार्यकर्ता लगे थे, लेकिन उन्हें स्थान नहीं मिल पाया। नगर निगम चुनाव के बाद से इनके मनोनयन का इंतजार किया जा रहा था। जिसके बाद आज शासन ने नामित पार्षदों में चिड़ोवाली, कंडोली से मंजीत सिंह रावत को पार्षद मनोनीत किया। इस अवसर पर नामित पार्षद मंजीत सिंह रावत ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से भी उनके शासकीय कार्यालय में मुलाकात की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नामित पार्षद मंजीत सिंह रावत को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Related Posts
विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों को डीएम ने दिए दिशा-निर्देश
देहरादून । जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के ऋषिपर्णा सभागार में आगामी विधानसभा सामान्य…
नन्दा गौरा योजना के प्रथम व दितीय चरण के अन्तर्गत फर्जी आय प्रमाण पत्र के 193 मामले सामने आये
हरिद्वार । मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन को विभिन्न माध्यमों से नन्दा गौरा योजना के प्रथम तथा दितीय चरण के…
9 वर्षों में देश के समग्र विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य हुएः मुख्यमंत्री
देहरादून। महाजनसम्पर्क अभियान के अन्तर्गत जाखन, देहरादून में आयोजित ‘लाभार्थी सम्मेलन’ कार्यक्रम में जन सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री…
