देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को सचिवालय में मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री से सेना से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि ने कहा कि चंपावत में सीएसडी कैंटीन के विस्तारीकरण के लिए धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है। रुद्रप्रयाग में भी सीएसडी कैंटीन के लिए भवन बनाया जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने उनका आभार व्यक्त किया। लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को गढ़वाल राइफल्स के रेजीमेंटल सेंटर, लैंसडाउन एवं कुमांऊ रेजीमेंट के सेंटर रानीखेत आने के लिए भी न्यौता दिया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड सब एरिया के जीओसी, मेजर जनरल संजीव खत्री भी उपस्थित थे।
Related Posts
गर्भवती महिलाओं में एनीमिया का बढ़ रहा प्रकोपः डा. सुजाता संजय
देहरादून । संजय ऑर्थाेपीड़िक,स्पाइन एवं मैटरनिटी सेन्टर, जाखन, देहरादून द्वारा आयोजित वेविनार में राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित डॉ0 सुजाता संजय स्त्री…
जनसुनवाई कार्यक्रम में डीएम ने सुनी जनशिकायतें, 103 शिकायतें हुई दर्ज
देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में 103 शिकायतें प्राप्त…
उत्तराखंड सरकार का निर्णय, सीमांत क्षेत्रों के विदेशी नागरिकों को UCC विवाह पंजीकरण में वैकल्पिक दस्तावेज़ों की अनुमति..
उत्तराखंड सरकार का निर्णय, सीमांत क्षेत्रों के विदेशी नागरिकों को UCC विवाह पंजीकरण में वैकल्पिक दस्तावेज़ों की अनुमति.. उत्तराखंड:…
