देहरादून । एफ.आर.आई. लेडीज क्लब द्वारा सावन की हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन कोविड-19 की सावधानी को ध्यान में रखते हुए हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तीज महोत्सव की इस मधुर संध्या पर प्रतिभागियों ने लोकनृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सविता ने राजस्थानी लोकनृत्य व सावित्री ने पहाडी लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। नीलम के सितार वादन के मधुर संगीत ने शमा बांध दिया व मनीषा एवं शालिनी के युगल नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष श्रीमति मोहिनी रावत ने पहले स्थान पर प्रीति सिंह , दूसरे स्थान पर अपर्णा मिश्रा व तीसरे स्थान पर पूजा गिनवाल को तीज क्वीन के क्राउन से सम्मानित किया गया।
Related Posts
विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जायेगा नैतिक शिक्षा संबंधी विषयः डॉ. धन सिंह रावत
देहरादून । प्रदेश की उच्च शिक्षा में गुणवत्ता बनाये रखने एवं छात्र-छात्राओं में नैतिक मूल्यों के विकास के दृष्टिगत एनईपी…
बागेश्वर में मासूम की मौत पर सीएम धामी सख्त, कुमाऊं आयुक्त को जांच के निर्देश, दोषियों पर कार्रवाई तय..
बागेश्वर में मासूम की मौत पर सीएम धामी सख्त, कुमाऊं आयुक्त को जांच के निर्देश, दोषियों पर कार्रवाई तय.. …
मुख्य सचिव ने केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया ं
रूद्रप्रयाग। एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे मुख्य सचिव डाॅ. एस. एस. संधु ने केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण…
