देहरादून । एफ.आर.आई. लेडीज क्लब द्वारा सावन की हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन कोविड-19 की सावधानी को ध्यान में रखते हुए हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। तीज महोत्सव की इस मधुर संध्या पर प्रतिभागियों ने लोकनृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सविता ने राजस्थानी लोकनृत्य व सावित्री ने पहाडी लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। नीलम के सितार वादन के मधुर संगीत ने शमा बांध दिया व मनीषा एवं शालिनी के युगल नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष श्रीमति मोहिनी रावत ने पहले स्थान पर प्रीति सिंह , दूसरे स्थान पर अपर्णा मिश्रा व तीसरे स्थान पर पूजा गिनवाल को तीज क्वीन के क्राउन से सम्मानित किया गया।
Related Posts
उत्तरायणी पर्व पर पर्यटन विभाग ने आयोजित किये सांस्कृतिक कार्यक्रम
देहरादून । पर्यटन विभाग द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न जिलों में उत्तरायणी पर्व जिसे घुघुतिया त्योहार भी कहा जाता है…
मंत्री ने उपनल के माध्यम से नियुक्त कार्मिकों के सम्बन्ध में ली समीक्षा बैठक
देहरादून । प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विधान सभा कक्ष में सैनिक कल्याण विभाग में उपनल के…
युवराज दत्ता ने जीता मिस्टर नॉर्थ इंडिया का खिताब
देहरादून । हिमालयन बज द्वारा आज अशोक रिसॉर्ट्स एंड स्पा में मिस्टर नॉर्थ इंडिया 2021 के चौथे संस्करण का आयोजन…
